कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिहार के बेतिया के चनपटिया पहुंची हैं। उन्होंने सभा में कहा कि, 20 साल में सरकार ने बस आपको संघर्ष करने की आदत डलवाई है।

चंपारण की धरती से ही आजादी के आंदोलन की शुरुआत हुई।

यहां के किसानों की आवाज महात्मा गांधी तक पहुंची और वो यहां तक आए। आज अंग्रेजों का नहीं मोदी का साम्राज्य है। इस राज में सब कुछ मंहगा हो गया है।

मोदी साम्राज्य में किसान कर्ज लेता है और ब्याज चुकाते-चुकाते उसकी कमर टूट जाती है। आपका कर्ज कभी माफ नहीं होता, लेकिन अंबानी-अडाणी का लाखों करोड़ों का कर्ज माफ हो जाते है।

देश के प्रधानमंत्री बिहार के सीएम को अपने मंच पर नहीं लाते हैं। दूसरी पार्टी पर सवाल उठाते हैं।

वो कहते हैं कि, कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर छोटी है। उन्हें देश की नहीं राहुल गांधी और तेजस्वी के भविष्य की चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *