हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी मिलने वाली है। इसके आवेदन के लिए पोर्टल तैयार हो गया है।

हालांकि इस पोर्टल का सरकार पहले ट्रॉयल लेगी, इसलिए पहले 2 विभागों में इसको शुरू किया जाएगा।

ट्रायल सफल होने के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

अभी सरकार ने यह खुलासा नहीं किया है कि पहले किन विभागों में ट्रायल होगा। यह पोर्टल अगले हफ्ते शुरू होगा। मानव संसाधन विभाग ने इसे बनाया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से 5 दिन पहले मीटिंग कर चुके हैं। CM ने पोर्टल जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे।

खट्टर सरकार के समय से ही सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जा रही है।

पिछले दिनों सरकार ने HKRN के तहत सर्विस के 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *