विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर गीता महाआरती से कुरुक्षेत्र की फिजा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 की महक फैल गई। इस महाआरती से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के छठे दिन की सांध्यकालीन गीता आरती का आगाज हुआ। ब्रह्मसरोवर की फिजा को शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने जहां भक्ति रस से भर दिया, वहीं रंग-बिरंगी रोशनियों ने पूरे ब्रह्मसरोवर दुधिया रोशनी में नहलाने का काम किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के पांचवें दिन की गीता महाआरती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सरदार तिजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंचकूला अजय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गोरी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, सुशील राणा, सुभाष कलसाना, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच सहित, रविंद्र सांगवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि ब्रहमसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र सरोवर की महाआरती करके मन को एक सुखद अनुभूति का अहसास होता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते है और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे है। इस वर्ष भी देश व प्रदेश से पर्यटक महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचने शुरु हो गए है। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, धीरज वालिया, विनोद गर्ग, हरमेश सिंह, संजीव बढ़ाचपुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *