हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में 155 बूथों में 95 प्रतिशत बेंटरी मिली, जो चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

उन्होंने कहा कि आज के “तानाशाह और निरंकुश तानाशाह” के खिलाफ पूरे देश में सिर्फ राहुल गांधी अकेले संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए। कहा कि यह केवल एक पार्टी की नहीं, बल्कि सभी धर्मों और पूरे लोकतंत्र की लड़ाई है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है और अब हर जगह इसी मुद्दे पर चर्चा है। “इससे अधिक घटिया और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली बात क्या हो सकती है।

विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एक मंच पर है और पार्टी में कोई टूट-फूट नहीं।

उन्होंने पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना को गलत बताया और कहा कि मेरे कुछ साथियों ने दिलेरी दिखाते हुए पोस्टर पर कालिख पोथी, पर रात में ऐसा करना गलत है।

कांग्रेस के संस्कार ऐसे नहीं हैं। हम जमीन पर काम करने वाले लोग हैं, हिम्मत नहीं हारनी है। कुछ पार्टियों का टारगेट बीजेपी नहीं, कांग्रेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *