• अपारदर्शी भर्ती प्रक्रिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ – निशित कटारिया

हरियाणा में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। पंचकूला में शुक्रवार को एचपीएससी की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को अब हरियाणा युवा कांग्रेस का साथ मिल गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने इसे आरक्षित वर्गों यानी एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के हक पर सीधा प्रहार बताया। कटारिया ने कहा कि अपारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और इस तरह के नियम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, जिसे युवा कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।