- बीजेपी की लिस्ट जारी, भव्य बिश्नोई और सुनीता दुग्गल भी शामिल
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भाजपा की ओर से सीनियर नेताओं की लिस्ट जारी हुई है। बीजेपी ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों को चुनाव प्रचार के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा गत विधानसभा चुनाव में चुनाव हार चुके प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा नेताओं के नाम की सूची का महामंत्री सुरेद्र पूनिया की ओर से लेटर जारी हुआ है।
इस लिस्ट में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व मंत्री जेपी दलाल व कमलेश ढांडा, बिशम्बर वाल्मीकि, अभय सिंह यादव एवं सीमा त्रिखा, बनवारी लाल, संजय सिंह, जगदीश नैयर और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व विधायकों में सीताराम यादव, सत्यप्रकाश जरावता, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, नरेंद्र कौशिक, टेककचंद शर्मा आदि शामिल है।
पिछले विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी
इनके अलावा बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसमें बादशाहपुर से उम्मीदवार मनीष यादव, गुहला से रवि तारावली, शाहाबाद से सुभाष कलसाना, जुलाना से योगेश बैरागी, झज्जर से प्रत्याशी कप्तान बिरधाना एवं फिरोजपुर झिरकां से प्रत्याशी नसीम अहमद के नाम शामिल है।
चर्चाओं में रहे थे बबली, जेपी, भव्य और सुनीता दुग्गल
गत विधानसभा चुनाव में ये चारों ही बीजेपी के दिग्गज नेता चर्चाओं का विषय बने रहे। हर किसी की इनके चुनाव पर निगाहें थी। जब चुनाव हार गए, तो उनके समर्थकों को भी गहरा झटका लगा। टोहाना से चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, लोहारू से पूर्व मंत्री जेपी दलाल, आदमपुर विस से भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में रतिया सीट से आईआरएस सुनीता दुग्गल भी चुनाव हार गई थी।
