- हांसी में दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को घेरा
हरियाणा के हांसी शहर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की 13 मार्च को होने वाली रैली से पहले, पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को हांसी में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान, दिग्विजय चौटाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा 509 करोड़ रुपए की सरकारी राशि का उपयोग संपत्ति और आभूषण खरीदने में किया गया, जिसकी सरकार को जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के धान घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें 30 से अधिक अधिकारी जेल जा चुके हैं। चौटाला ने बिजली विभाग में भी 1300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया।
शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा
हांसी की स्थानीय समस्याओं पर चौटाला ने कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है और यह ‘हरियाणा की क्राइम कैपिटल’ बनता जा रहा है। उन्होंने बरवाला रोड पर छह महीने से बंद पड़े ट्रैफिक और आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या को भी सरकार की विफलता बताया।
कई परियोजनाएं हुई थी स्वीकृत
चौटाला ने याद दिलाया कि जब दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे, तब हांसी के विकास के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई थी। इनमें हांसी-भिवानी फोरलेन, उमरा रोड और तोशाम रोड पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने तितरम मोड़ से हांसी तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को रद्द कर दिया है।
प्रेसवार्ता के दौरान, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल की दिग्विजय चौटाला से मुलाकात भी चर्चा का विषय रही। तायल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में वोट मांगे थे।
जन्मदिन रैली में जाना बड़ी बात नहीं- तायल
जब पत्रकारों ने तायल से जेजेपी की रैली में शामिल होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि किसी के जन्मदिन की रैली में जाना कोई बड़ी बात नहीं है और वह निश्चित रूप से रैली में जाएंगे। इस पर दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि प्रवीन तायल उनके पिता के पुराने साथी रहे हैं और उन्हें रैली में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मुलाकात को हांसी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।