• टिकट बंटते ही कांग्रेस में बगावती सुर, BJP में विधायक को किया नजरअंदाज

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने चेयरमैन पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए है। जिसके रिएक्शन भी दिखाई देने लगे हैं। भाजपा उम्मीदवार विनिता पीपल ने अपने पहले संबोधन में पार्टी विधायक को नजरअंदाज किया। कांग्रेस में भी बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं।

धारूहेड़ा में अंतिम समय तक भाजपा की टिकट की दौड़ में शामिल रहे पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह ने नामांकन कर और कांग्रेस में पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया और महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा देवी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसके संकेत दे दिए। कांग्रेसी सीए आशीष ने टिकट वितरण पर सवाल उठा तो पूर्व पार्षद पूनम सतीजा ने भाजपा की टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में कूदन का ऐलान कर दिया।

नेता बनाम संगठन की लड़ाई

रेवाड़ी में भाजपा में राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस में कैप्टन अजय यादव का दबदबा माना जाता है। टिकट वितरण से पार्टी के अहम फैंसलों में इसकी झलक भी दिखाई देती है। भाजपा ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चेयरमैन के दोनों टिकट राव इंद्रजीत सिंह की पसंद के उम्मीदवार को दिए है। कांग्रेस ने धारूहेड़ा में सैलजा गुट के कैप्टन अजय यादव के लिए भी शॉफ्ट कॉर्नर रखने वाले को दिया है।

हर फैसले में दोनों नेताओं की बढ़ती मनमानी का असर अब संगठन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता की जुबां में अब इसका दर्द महससू किया जा सकता है। 10 मई को होने वाले मतदान में किस पार्टी पर इसका क्या असर रहेगा, यह 13 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।

इन चेहरों पर खेला दांव

भाजपा ने वीरवार को चेयरमैन के 2 पदों के साथ रेवाड़ी के 32 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में केवल चेयरमैन उम्मीदवार ही उतारे हैं। भाजपा की सूची पर राव इंद्रजीत सिंह की छाप स्पष्ट दिखाई दी। न केवल चेयरमैन के दोनों उम्मीदवार विनिता पीपल और अजय जांगड़ा उनके पंसद रहे, बल्कि वार्ड पार्षदों में भी समर्थकों को प्राथमिकता मिली।

गलती हुई या जानबूझकर किया

भाजपा में रेवाड़ी से चेयरमैन उम्मीदवार विनिता पीपल से इसकी शुरूआत हुई। गलती से हुआ या जानबूझकर किया, उनके पहले संबोधन ने चेयरमैन के लिए टिकट वितरण में भाजपा में बनी खींचतान की चर्चाओं को सच साबित कर दिया। पार्षद का टिकट कटने से नाराज भाजपा की मंडल अध्यक्ष पूनम सतीजा ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषाणा के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर एक बम फोड़ दिया।

3 में 2 बड़े चेहरे शाामिल

कांग्रेस में टिकट वितरण के 3 दिन बाद 3 स्थानों से सार्वजनिक विरोध के स्वर उठे। जिसकी शुरूआत महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुत्रिया के वीडियो से हुई। सुचित्रा ने वीडियो जारी कर रेवाड़ी से चेयरमैन का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। सुचित्रा मार्च में कांग्रेस के 10 जनपथ से जुड़े नेताओं पर नोट के बदले टिकट के आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थी।

धारूहेड़ा से टिकट मांग रहे सीए आशीष ने कुमारी राज को टिकट देने पर सवाल उठाकर पार्टी नेतृत्व के फैसलें को चुनौती दी। शाम होते हुए पूर्व चेयरपर्सन शकुंता भांडोरिया ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर बगावत की आग को ओर हवा दे दी।