हरियाणा में निकाय चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन मेयर बन गए हैं। वहीं अंबाला नगर निगम में अक्षिता सैनी ने जीत दर्ज की। पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल आगे चल रहे हैं।

सोनीपत में 23247 वोट से जीत राजीव जैन

सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने 78035 वोट हासिल करके मेयर सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कमल दीवान 54788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनेलो के आनंद कुमार को 5210 वोट मिले। नोटा को 1606 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों में रमेश कुमार खत्री को 1071, अनिल सिंघल को 651, हवा सिंह को 433, चांद राम को 318, डॉ. कमलेश कुमार सैनी को 305 और संत धर्मवीर चोटीवाला को 275 वोट मिले।

अंबाला में अक्षिता सैनी 21358 वोटों से जीतीं

अंबाला नगर निगम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने 52794 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21358 वोटों के अंतर से हराया। कुलविंदर कौर सैनी को 31436 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया चौधरी ने 21730 वोट हासिल किए। 1691 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

पंचकूला में नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 13738 वोट से आगे

पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 7th राउंड का रिजल्ट। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 13738 वोट से आगे। भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 22597 वोट।
कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 8859 वोट। राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 981 वोट के साथ तीसरे नंबर पर। वहीं नोटा को मिले 446 वोट।