- हरियाणा में इनेलो सरकार बनने की मांगी मन्नत, बोलीं- प्रदेश से भाजपा का पतन हो
हरियाणा के सबसे बड़े राजनीतिक घराने चौटाला परिवार की बहू सुनैना चौटाला अपने पैतृक गांव से सालासर धोक लगाने के लिए पैदल रवाना हुई है। सुनैना चौटाला ने सालासर जाने को मन्नत मांगी है कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बननी चाहिए। उनके साथ-साथ काफी श्रद्धालु एवं सुरक्षा के चलते गाड़ियों का काफिला साथ में चल रहा है।
इस पर इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में भी कहा है कि प्रदेश में हमारी (इनेलो) की सरकार बने और फतेहाबाद से विधायक बनाना जनता जर्नाधन का काम है। जिस भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम के मंदिर को लूटने का काम किया, उनको बजरंग बली देख रहे हैं। ये सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। प्रदेश से इस भाजपा का पतन होना चाहिए।
हालांकि, सुनैना चौटाला ने ये भी कहा कि वे हर बार सालासर धोक लगाने के लिए जाती है। उनके साथ 50 से 60 श्रद्धालु भी जाते हैं। उनकी दो बुआ सास भी धोक लगाने के लिए पैदल उनके साथ जा रही है। यह प्रदेश में शांति और अमन बनाए रखने की मन्नत मांगी है। इसीलिए सालासर धोक लगाने को जा रही है।
रास्ते में पार्टी के लोगों व पुराने वर्करों से मिल रही
सिरसा से सालासर जाते समय रास्ते में तारा नगर व अन्य जगह पर श्रद्धालुओं का उनसे जुड़ाव हो रहा है और सुनैना चौटाला का पार्टी के लोगों और पुराने वर्करों से मिलना हो रहा है। सिरसा और फतेहाबाद से काफी लोग उनके साथ पैदल रवाना हुए हैं। फतेहाबाद हलके से पार्टी के काफी समर्थक उनका फूलों से स्वागत कर रहे हैं।
सुनैना चौटाला लड़ चुकीं फतेहाबाद से चुनाव
इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला गत विधानसभा चुनाव 2024 में फतेहाबाद हलके से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब से वे फतेहाबाद में ही काफी सक्रिय है। पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह के इनेलो में ज्वाइन करने के बाद फतेहाबाद दौरे के बाद कुछ दिन दोनों में आपसी सियासी टकराव हुए थे, पर बाद में वो सुलझ गए। अभी से उन्होंने फतेहाबाद से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।
