- इंजीनियर भाई विशेषकर, मुझे फंसे तो जात- बिरादरी नहीं देखूंगा बेइमान और चोर, चोर
जींद के सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा रिश्वतखोर और कमीशनखोर महानीच लोग। इंजीनियर भाई विशेषकर ध्यान रखें। बेइमान और चोर, चोर होते हैं। ऐसा करते मुझे कोई फंस गया तो उसे छोड़ूगा नहीं। मैं उसकी जात- बिरादरी नहीं देखूंगा। चाहे वह मेरा रिश्तेदार और बड़े से बड़ा समर्थक।
आपका विधायक भ्रष्ट है तो जरूर करो। उन्होंने सफीदों में नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में यह बात कही। जिसका एक 1.38 मिनट का वीडियो सामने आया है।
जानिए विधायक ने क्या कहा
जिस तरह से पार्लियामेंट बिल्डिंग बनी है, कोई ये ना सोचे की इसमें थोड़ा सा भी कुछ हुआ है। बहुत बढिया बिल्डिंग बनाना, अपना ही देश है ये। खासतौर से इंजीनयरिंग विग के लोगों से कहना चाहता हूं। विशेषतौर से बेटा कमीशनखोरी मत करना। अगर आपका एमएलए भ्रष्ट हो तो जरूर करो। जो भी कमीशन लेते हैं या रिश्वत लेते हैं, माहनीच लोग होते हैं। ये देश अपना ही है भाई, किसी और का नहीं। ना कोई लेकर आया था और ना कोई लेकर जाएगा। खाली हाथ आए हैं, खाली हाथ बेटा जाना है। ईमानदारी और नेक नीति से काम करना।
अगर किसी ने गड़बड़ की और मुझे पता लग गया। ना मैं उसकी बिरादरी देखूंगा, ना ये देखूंगा कि इसने इलेक्शन में मेरी मदद की थी। बेइमान चोर, चोर है, कोई भी हो। चाहे मेरा नजदीकी से नजदीकी रिश्तेदार हो तकड़े से तकड़ा समर्थक हो, बर्दाश्त नहीं करूंगा। जितनी जल्दी हो सके। मुझे बताया गया है, जिसने ठेका लिया है, आज ही फोन आया था। वो तो यहां हाजिर नहीं है। हर मामले में बेपाक बोलने वाले विधायक रामकुमार गौतम इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके है।
निर्माण पर खर्च होंगे 43.5 करोड़
सफीदों में 4 एकड़ में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। जिस पर करीब 43.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी। कॉलेज निर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक ने अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चेयरमैन चन्द्र सैनी,रोहतास शर्मा, विनोद कौशल, सक्षम भटिया, एसई नरेश गोस्वामी, एक्सईएन इंद्रपाल, प्राचार्या शकुंतला इत्यादि मौजूद थे।
