कांग्रेस नेता वी डी सतीशन (61) केरलम के मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसका ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। केरलम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

केरलम सीएम पद के लिए वी डी सतीशन के अलावा केरलम की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल का नाम भी रेस में था। सीएम पद के लिए वेणुगोपाल राहुल गांधी की पहली पसंद कहे जा रहे थे। राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी।

वीडी सतीशन कौन?

वीडी सतीशन ने 2026 का केरल विधानसभा चुनाव परवूर निर्वाचन क्षेत्र से जीता। इसके साथ ही, उन्होंने लगातार छठी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। सतीशन को कुल 78,658 वोट मिले और उन्होंने CPI के उम्मीदवार ET टायसन मास्टर को 20,600 वोटों के भारी अंतर से हराया। वह पिछले 25 वर्षों से परवूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2001 में इस सीट पर जीत हासिल की थी।