- राज्य में 3 बार बनीं दोनों दलों की साझा सरकार
भाजपा और अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ आएंगे। पंजाब चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। आज दोपहर 1 बजे गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल दिल्ली में इसकी घोषणा करेंगे।
दोनों पार्टियां मिलकर 1997, 2002 और 2007 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था।
इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- ये राज्य का भला नहीं कर सकते
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि मैं दोनों पार्टियों को शुभकामनाएं देता हूं। पंजाब के बुनियादी मुद्दे आज भी जस के तस हैं। किसानों के साथ जो हुआ, पंजाब ने जो कुछ झेला और बादल परिवार ने जो किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। यह पूरी तरह अवसरवादी, दिशाहीन और बिना किसी तर्क की राजनीति है। मैं इसे पूरी तरह खारिज करता हूं। ये लोग पंजाब की भलाई के बारे में कैसे सोच सकते हैं? ये 13 साल तक सत्ता में रहे और इन्होंने संस्थाओं को कमजोर किया। ये पंजाब का कोई भला नहीं कर सकते।
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्विनी शर्मा के साथ दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। थोड़ी देर में गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
24 साल रहा था भाजपा-अकाली दल का गठबंधन, 2020 में टूटा था
पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर 1997, 2007 और 2012 में सरकार बनाई। करीब 24 साल बाद साल 2020 में गठबंधन टूट गया था।
पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर 1997, 2007 और 2012 में सरकार बनाई। हालांकि करीब 24 साल बाद साल 2020 में यह गठबंधन टूट गया।
गठबंधन टूटने की बड़ी वजह तीन कृषि कानून और किसान आंदोलन थे। पंजाब के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। किसानों को डर था कि MSP और मंडी व्यवस्था कमजोर हो जाएगी।
पहले अकाली दल कानून के समर्थन में था लेकिन आंदोलन के बाद अकाली दल पर किसानों का साथ देने का दबाव बढ़ गया। इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने 17 सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 26 सितंबर 2020 को अकाली दल ने NDA से गठबंधन तोड़ दिया।
