- चंडीगढ़-दिल्ली के रेट गिनाए
देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। ये कहना है चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का उन्होने पने सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल पूछते हुए कहा गया है कि जब सरकारी तेल कंपनियां रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं, तो आम जनता पर लगातार ईंधन कीमतों का बोझ क्यों डाला जा रहा है।
पोस्ट में दावा किया गया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 77,280.65 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 130 प्रतिशत अधिक है। वहीं जनवरी से मार्च 2026 की चौथी तिमाही में भी कंपनियों का मुनाफा 19,470 करोड़ रुपए रहा, जिसे पिछले साल की समान अवधि से 40 प्रतिशत ज्यादा बताया गया।
चंडीगढ़ और दिल्ली के पेट्रोल-डीजल रेट का जिक्र
पोस्ट में सांसद मनीष तिवारी ने कहा मुनाफे के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार “धीरे-धीरे” बढ़ोतरी की जा रही है। बताया गया कि सोमवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
तिवारी ने आरोप लगाया गया कि सरकारी तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं, जबकि आम लोग महंगे ईंधन के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि क्या यही सुशासन है, जहां कंपनियों के लाभ के बीच जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।
