- बड़ौली-CM सैनी ने किया था शुभारंभ
हरियाणा BJP की नई प्रदेशाध्यक्ष आज पंचकूला स्थित पंचकमल मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेगी। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी मिली है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्व.) हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। गजब संयोग है कि दोनों ही डॉक्टर्स रही।
पंचकमल मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने वाली वे पहली हरियाणा BJP की अध्यक्ष होंगी। BJP मुख्यालय 2025 में रोहतक से यहां शिफ्ट हुआ था। 35 साल बाद फिर से हरियाणा BJP मुख्यालय की पंचकूला में वापसी हुई थी। इससे पहले रोहतक से प्रदेश कार्यालय चल रहा था।
सीएम नायब सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पंचकूला में 6 अप्रैल 2025 को पार्टी स्थापना दिवस व रामनवमी पर BJP मुख्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। आफिस के सामने ही अटल पार्क तथा अटल चौक भी बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी की स्मृति में ही मुख्यालय के सभागार का नाम रखा गया है।
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अर्चना गुप्ता बोलीं…
मुझे इसके लायक समझा, यही बड़ी बात
अध्यक्ष बनने के बाद अर्चना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा-मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा गया, यही बड़ी बात है। अब लोगों को देखना चाहिए कि कैसे भाजपा ने हरियाणा में आधी आबादी को आगे लाने में काम किया। कांग्रेस-तृणमूल में तो सोनिया और ममता के टॉप लीडर होने के बाद भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम नहीं किया। भाजपा आधी आबादी के साथ है।
पानीपत का सौभाग्य
पानीपत से होने के नाते अर्चना गुप्ता ने कहा कि ये हमारे सौभाग्य की बात है कि हमारे यहां से केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, प्रदेश कैबिनेट में दो मंत्री कृष्णलाल पंवार व महिपाल ढांडा हैं। अब मैं प्रदेशाध्यक्ष भी हो गईं। अब मैं जिले के साथ हरियाणा के लोगों और अपने संगठन के लिए और बेहतर काम करने की कोशिश करूंगी।
पति का सबसे ज्यादा सहयोग
डॉ. अर्चना ने कहा-पति डॉ. अनिल गुप्ता हमेशा साथ पीछे खड़े रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने पूरा सपोर्ट किया।
