हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सूर्य कवि लखमीचंद आश्रम में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को जेन-जी, नेपाल व अफगानिस्तान का उदाहरण देकर बरगलाने का काम कर रही है।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सूर्य कवि दादा लखमीचंद ने जो हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उसी को आज उनकी तीसरी व चौथी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है तथा आज प्रदेशभर से जुटे हरियाणवी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में दे रहे हैं। यह हरियाणा की संस्कृति के लिए गौरव की बात है।

मंत्री ने कहा कि SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। जबकि SIR के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो व्यक्ति दूसरे राज्यों में चले गए है या गांव छोड़कर शहर में आ गए हैं, या एक बेटी गांव से ससुराल जा चुक है, उनकी वोट को काटकर 18 साल की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं के वोट बनाए जा रहे है तथा जो व्यक्ति जहां रहते है, वोट शुद्धिकरण किया जा रहा है। इससे मतदाताओं का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा।

राहुल गांधी देश विरोधी बयान देते हैं

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के केंद्रीय शिक्षा बजट से अधिक देश का युवाओं का कोचिंग पर अधिक बजट लगता है के आरोप पर कृष्ण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी कहीं से भी आंकड़े उठाकर जोड़ देते हैं। राहुल सहित विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा व विधानसभा व संसद में आंकड़ों के साथ बातचीत करने पर सदन दोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कनाड़ा, अमेरिका व चाइना में जाकर देश विरोधी बयान देते हैं।

कांग्रेसी पर साधा निशाना

मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का दम बड़े नेताओं द्वारा घोटा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे है। यह प्रधानमंत्री की नीतियों में नेताओं का विश्वास दर्शाता है। आने वाले समय में भाजपा की मैजोरिटी देखने को मिलेगी।

उन्होंने जी-7 में प्रधानमंत्री के बेहतर प्रेजेंटेशन की बात कही। हालांकि, जी-7 सम्मेलन में देश को क्या मिला, इसका जवाब वे नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जी-7 में कद, पद व स्तर बढ़ा है।