• आदमपुर को बताया सबसे पिछड़ा

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं आदमपुर के विधायक चंद्र प्रकाश रविवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भिवानी के जैन चौक स्थित तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आदमपुर हलके को सबसे पिछड़ा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटती है। वहीं, मनोहरलाल के बयान पर किरण चौधरी से जवाब मांगा। भिवानी में आयोजित कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग कमेटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस आदमपुर से विधायक चंद्र प्रकाश मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस गुटबाजी पर बोले चंद्रप्रकाश

विधायक चंद्रप्रकाश ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि ये गुटबाजी नहीं। कांग्रेस में सभी को कहने व बोलने का हक है। हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई के सवाल पर चंद्रप्रकाश ने कहा कि आईएएस का पद बहुत बड़ा पद है। ऐसे में अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। उनको उसी प्रकार से काम भी करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की गिरफ्तार हुए एक अधिकारी तो राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी भी थे। जिन्होंने सरकार के कहने पर कार्य किया था।

पानी विवाद पर बोले-सरकार टेकल नहीं कर पाई

हांसी जिले के चेनत गांव में पानी को लेकर हुए विवाद पर भी विधायक चंद्र प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सरकार इस मामले को सही से टेकल नहीं कर पाई। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा की कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है सभी एक साथ मिलकर चलते है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे है।

भाजपा सबको अलग करना चाहती है

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा आपातकाल को लेकर पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल को लेकर दिए बयान पर विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि जात पात का नारा देकर बीजेपी सबको अलग-थलग करना चाहती है। साथ ही कहा कि अब उन्हीं से साथ गई किरण चौधरी को बोलना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि आज आदमपुर सबसे पिछड़ा हलका है, जहां लोगों के लिए पीने का पानी तक नहीं है।