- हरियाणा में तेजी से हो रहे काम
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा रविवार को भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित संत शिरोमणि कबीरदास की जयंती में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को जनता को सिरे से खारिज कर दिया। जिस तरह से दिल्ली में इन्होंने किया, वह समझ में भी आ गया। आने वाले चुनाव में भाजपा का कमल का फूल खिलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बहुत अच्छे तरीके से पंजाब में काम कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। लोग उनकी बात को सुनते हैं और सुनकर अमल भी करते हैं। उन पर विश्वास किया जा रहा है। यह बहुत बड़ी बात है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनता के सामने जो संकल्प रखे थे, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि अब तक सरकार 66-67 संकल्प पूरे कर चुकी है, जबकि शेष संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है।
हरियाणा में तेजी से हो रहा विकास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा से ज्यादा पंजाब में समय देने के विपक्ष के आरोपों पर डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दोनों राज्यों की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। बहुत अच्छे तरिके से सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। वहीं एसवाईएल के मुद्दे को लेकर कहा कि उसको लेकर मीटिंग हुई है। सरकार बहुत अच्छे तरिके से इससे निपटेगी।
अपराध से सख्ती से निपटा जा रहा
विपक्ष द्वारा हरियाणा में क्राइम का मुद्दा उठाने को लेकर मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पूरा सख्ती से से क्राइम पर काम किया जा रहा है। कल भी दो एनकाउंटर हुए हैं। जहां कोई कुछ होता है तो पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपटता है। किसी क्रिमिनल के लिए कोई ढिल नहीं दी जाती।
तेल में एनेथोल मिलाने को लेकर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह विश्व की पहल और जरूरत है। हमारे देश में 80 व 20 का अनुपात है। कई देशों में 30 का अनुपात है। कुछ देश तो 50 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। इसकी जो साइंटिफिक स्टडी में इसका कोई प्रभाव नहीं हैं। यह बहुत अच्छे तरिके से कामयाब है।
