• भारतीय राजनीति में नैतिकता से छोड़ने की परंपरा रही, दिशा में MLA सेतिया-शीशपाल पहुंचे

सिरसा लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा आज शनिवार को सिरसा दौरे पर रहेंगी। यहां बरनाला रोड स्थित स्थानीय पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग उनकी अध्यक्षता में शुरू हो चुकी है। मीटिंग में नई पेयजल पाइप लाइन और टयूबवैल संबंधित और नरमा क्लेम का मुद्दा उठाया। शहर में पेयजल की समस्या पर अधिकारी ने जवाब दिया कि स्टाफ पर्याप्त नहीं है।

लोगों ने खैरपुरबंसल कॉलोनी में पेयजल समस्या का मुद्दा उठा और आरोप लगाया कि टयूबवैल मोटर पुरानी लगा रखी है और खराब हो जाती है। लोग बोले, रात में चोरी होती है और दिन में सभी ग्रामीण निगरानी रखते हैं। जगदीप बोले, नए बोर कर दिए, पर मोटर पुरानी डाल दी, जो अक्सर खराब रहती है। गांव चौटाला और कुम्हारिया, ढाणी खेड़ी में दुषित पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। बिजली से संंबंधित ज्यादा समस्या रखी।

सांसद सैलजा बोली, देश को इतने दर्दनाक समय नहीं गुजरना चाहिए था, मजबूरन इस्तीफा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दिए जाने पर सांसद कुमारी सेलजा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, देश को इतने ज्यादा दर्दनाक समय से नहीं गुजरना चाहिए था, ये पहले होना चाहिए था। पहले भी इतिहास में ऐसा बहुत बार हुआ है। भारतीय राजनीति में नैतिकता के आधार पर इस्तीफे देने की परंपरा रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपीए और कांग्रेस सरकार के दौरान भी कई मंत्रियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद छोड़े थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने लंबे समय तक किसी भी तरह की जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार किया और इस्तीफा लेने को तैयार नहीं हुई।

सैलजा बोली, देशभर में युवाओं के बढ़ते आक्रोश, जनता के दबाव और विभिन्न संस्थाओं की लगातार उठ रही आवाज के बाद आखिरकार सरकार को मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ा। युवाओं की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जिन युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्हें तत्काल वापस लिया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।

विधायक सेतिया बोले, शहर का बुरा हाल

विधायक गोकुल सेतिया ने मीटिंग में सांसद के समक्ष बोले, बस स्टैंड और शहर में कचरा नहीं उठा रहा। जब मुख्यमंत्री नायब सैनी सिरसा आते हैं तो सफाई हो जाती है। बाद में वहीं हाल हो जाता है और सफाई का बुरा है। शहर में ओर कोई जगह डंपिंग के लिए चिन्हित की जाए। इस पर सांसद सैलजा ने कहा, शहर का बुरा हाल है।

इस बार मीटिंग में सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनिवाल के बेटे सुमित बैनिवाल भी पहुंचे। इनेलो से दोनों विधायक अर्जुन चौटाला व डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल नहीं पहुंचे। डीसी शांतनु शर्मा, एसपी दीपक सहारण, एडीसी अर्पित संगल व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।

विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बार सैलजा की अधिकारियों से पिछली मीटिंग के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जो चर्चा हुई थी, उन पर भी जवाब लिया गया। इससे पहले मार्च माह में दिशा की मीटिंग हुई थी। उस दौरान शहर में सीवरेज, पेयजल समस्या एवं टूटी सड़कों से लेकर और सरकारी स्कूलों में विभिन्न संसाधनों की कमी के आदि मुद्दे उठाए गए। इन पर सांसद ने अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए कहा था।