- तुरंत कानूनी सहायता देंगे, बोले-समझौते के बाद भी थाने के चक्कर काट रहा यूथ
रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक ट्विट करते हुए लिखा कि अगर किसी युवा को दिल्ली जंतर मंतर का आंदोलन खत्म होने के बाद कोई धमकी मिल रही है या किसी को कोई कानूनी सहायता चाहिए तो वह टीम दीपेंद्र से संपर्क कर सकता है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिन धरना चला, जिसके बाद शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन इस बीच 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई युवा घायल हुए। पुलिस ने युवाओं पर केस भी दर्ज किए।
समझौते के बाद भी थाने के चक्कर काट रहे युवा
उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर धरने के दौरान पुलिस की तरफ से युवाओं पर जो केस दर्ज किए गए, उन सभी निरस्त करने की सहमति सरकार के साथ बन चुकी है। इसके बावजूद युवा थानों के चक्कर काट रहे हैं। एक किसान नेता को तो पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था।
युवाओं को चिन्हित कर दे रहे धमकी
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेता राह चलते स्टूडेंट को बुलाकर गाली गलौच कर रहे है। छात्रों को चयनित करके फोन किए जा रहे है और उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। युवाओं की पहचान करके ऐसा किया जा रहा है। बिहार में हजारों बच्चों को हिरासत में लिया गया है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि युवाओं के घर पर फोन किए जा रहे है, उन्हें डराया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह से इसका जवाब मांग रहे है। युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के लिए भाजपा नेता से लेकर पुलिस अधिकारी जिम्मेदार है। जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा, वह संघर्ष करते रहेंगे।
