- कहा-मैंने उनका भाषण सुना, वे न देसी-न ही विलायती
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बिल पर 50 मिनट की स्पीच दी। बीच-बीच में सत्ता पक्ष और विपक्ष में शोर-शराबा भी चला। हालांकि हंगामे के बीच बिल लोकसभा में पारित हो गया।
इसी बीच, हरियाणा के करनाल में कृषि मंत्री श्याम राणा ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। बिल पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्याम सिंह ने कहा-मैंने टीवी पर राहुल गांधी का भाषण देखा है। वो तो अजीब से नेता हैं। न देसी हैं, न विलायती हैं। वो तो बीच से का माल हैं।
मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में आए थे। बैठक के बाद मीडिया से किसानों के मुद्दे, प्राकृतिक खेती और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बात की। इसी बातचीत के दौरान मंत्री ने यह टिप्पणी की। 76 वर्षीय श्याम सिंह राणा नायब सैनी सरकार के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं, जबकि पहली बार मंत्री पद मिला है।
बोले-सीएम के कहने पर शंभू बॉर्डर जाकर किसानों से बात की
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ग्रीवेंस मीटिंग की जानकारी दी। बोले-मैंने पांच का समाधान किया गया और 7 शिकायतें पेंडिंग रखी हैं। मीटिंग में दोनों पक्षों की सुननी पड़ती है। मंत्री ने कहा-21 जुलाई को मैं शंभू बॉर्डर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर गया था। वहां पंजाब के किसानों से बातचीत की। जिसके बाद दिल्ली कूच स्थगित हुआ।
नीट पर बोले- PM ने इसे गंभीरता से लिया
नीट पेपर लीक के मामले पर मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। पहले भी विभिन्न सरकारों के दौरान पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन अब इसका स्थाई समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
