• फरीदाबाद में कांग्रेस की मीटिंग, कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए

फरीदाबाद में गुरुवार को देर राम तक चली कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के सामने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मेहनत करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई, जबकि कई वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी बैठक में भी मौजूद नहीं रहे।

सेवा दल सहित संगठन के कई मोर्चों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए गए। इन शिकायतों पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने साफ कहा कि पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं करेगी। जो नेता संगठन की जिम्मेदारियों का पालन नहीं करेंगे और पार्टी के प्रोटोकॉल की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी- अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा