- जनसभा का देंगी न्योता, 10 अगस्त को पहुंचेंगे अभय चौटाला
इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला आज (शुक्रवार) से फतेहाबाद हलके के गांवों का दौरा शुरू करेंगी। वह 10 अगस्त को इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के फतेहाबाद में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों को न्योता देंगी। उनके साथ दौरे में जिलाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के उपलक्ष्य में इनेलो इस बार नूंह (मेवात) में 27 सितंबर को राज्य स्तरीय सम्मान दिवस रैली करेगी। इस रैली में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता देने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा 10 अगस्त को फतेहाबाद हलके की जनसभा करेंगे। सम्मान दिवस रैली और जनसभा को लेकर इनेलो द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
4 अगस्त तक 50 से ज्यादा गांवों का दौरा करेंगे
इनेलो जिलाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली ने बताया कि सुनैना चौटाला के साथ वह 31 जुलाई से 4 अगस्त तक 50 से ज्यादा गांवों का दौरा करेंगे। पहले दिन गांव सरवरपुर, बोदीवाली, मेहूवाला, बनमंदौरी, पीलीमंदौरी, ठुईयां, ढाबी खुर्द, जांडवाला बागड़, दैयड़, रामसरा व गदली में ग्रामीण सभाओं को संबोधित करेंगी।
इसके बाद 1 अगस्त शनिवार को सुनैना चौटाला गांव मोचीवाला, चौबारा, गोरखपुर, दहमान, भूना, खासा पठाना, ढाणी गोपाल, बैजलपुर व नहला में और 2 अगस्त रविवार को गांव खानपुर, मताना, धांगड़, एमपी रोही, काजलहेड़ी, खजूरी जाटी, ढाणी माजरा, बिसला, माजरा, ढाणी बीकानेरी व बरसीन पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगी।
3 अगस्त को भट्टू से शुरू होगा दौरा
उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को सुनैना चौटाला गांव भट्टू से दौरे की शुरुआत करेंगी। इसके बाद वे ढाबी कलां, खाबड़ा, सुलीखेड़ा, शेखुपुर, ढाणी शाक्या, बनावाली, किरढ़ान, सिरढ़ान, ढिंगसरा व बनगांव में और 4 अगस्त मंगलवार को गांव बड़ोपल, सालमखेड़ा, ढाणी मियां खां, चपलामोरी, बीघड़, ढाण्ड, धारनियां, चिन्दड़, खाराखेड़ी, भोडा होशनाक व कुम्हारिया में ग्रामीणों से मिलेंगी।
