•  मजबूत संगठन से सत्ता परिवर्तन संभव

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने शुक्रवार को पलवल में पार्टी कार्यकर्ताओं संग संवाद मीटिंग की। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को संगठित ढंग से जनता के बीच ले जाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत और रीढ़ होता है। मजबूत संगठन के बल पर ही सत्ता परिवर्तन संभव है।

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का हर वर्ग बदलाव चाहता है और कांग्रेस जनता की उम्मीदों का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।

सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : संजय दत्त