- रोहतक में बोले कांग्रेस MLA, SIR मामले में कटघरे में BJP, नहीं दे रही जवाब
रोहतक में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देकर गरीबी का मजाक बना दिया है। हरियाणा में कई लाख राशन कार्ड काट दिए, सरसो का तेल बंद कर दिया। पीएम ने जो आंकड़े पेश किए, वो सच्चाई से परे है।
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि सरकार एक तरफ तो 50 करोड़ लोगों को गरीबी से हटाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ 80 करोड़ को फ्री राशन दे रही है। कांग्रेस ने राइट टू फूड को इसलिए लागू नहीं किया था कि इसे लोगों के लिए मेहरबानी बना दिया जाए। सरकार देश की जनता को गुमराह करके वोट की राजनीति कर रही है।
SIR व संविधान पर जवाब नहीं दे रही भाजपा
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि SIR व संविधान के मामले में भाजपा नेता जवाब नहीं दे रहे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री एसआईआर की गलतियों को छुपा रहे है। पहली बार देखने को मिला कि प्रजातंत्र को बचाने की दुहाई विपक्ष दे रहा है और सरकार लोकतंत्र बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। लोकतंत्र तो सरकार के हाथ में है, फिर किससे लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा सड़क पर है।
SIR का आर्डर किसने दिया
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि SIR करवाने का आर्डर किसने दिया। इसका जवाब आज तक भाजपा सरकार ने नहीं दिया। जो संविधान का पार्ट है, उसको ज्ञानेश कुमार फॉलो नहीं कर रहे और पीएम नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए है। सरकार क्यों ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी है।
शहर की सड़कों का बुरा हाल
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि शहर में सड़कों का बुरा हाल है। जहां सड़कें बननी चाहिए, वहां बना नहीं रहे। भाजपा बात बड़ी-बड़ी करती हैं, सरकार की बात करते है, मेयर भी भाजपा का है, फिर सड़कों को ठीक क्यों नहीं किया जा रहा। विधानसभा में इस बात को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
26 को बुलाया विशेष सत्र, शामिल होंगे विधायक बीबी बतरा ने कहा कि 26 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया गया है, उसमें शामिल होंगे। संविधान की सुरक्षा करेंगे। संविधान किस स्थिति पर खड़ा है, संविधान की रक्षा हो रही है, नहीं हो रही है, संविधान के मुताबिक हिंदुस्तान चल रहा है, नहीं चल रहा है। इसको लेकर अपनी बात रखेंगे।
