हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रत्यके नेता और कार्यकर्ता को फील्ड में जाकर कार्य करना होगा। इतना ही नहीं इन योजनाओं के बारे में आम व्यक्ति से फीडबैक भी लेनी होगी। अहम पहलु यह है कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आपेरशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा की गई और भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा भी की गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को सेक्टर 8 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिला कोर कमेटी सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक को लेकर बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, करनाल से विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, कैथल से पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड से भाजपा और सरकार की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर योजना तैयार की ताकि कार्यक्रमों को ऐतिहासिक यादगार तरीके से सफल बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार हरियाणा प्रदेश में आपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से आपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए तीनों सेनाओं के सैनिकों को सलाम किया गया और 22 अप्रैल को पहलगाम में आंतकवादियों की गोलियों का शिकार हुए 26 बलिदानियों को श्रद्घाजंलि भी अर्पित की गई। इन तिरंगा यात्राओं को सफल बनाने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा की तरफ से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है। इस प्रदेश में भविष्य में भी निरंतर भाजपा की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। इन कार्यक्रमों को भी सफल बनाने के लिए सभी को पूर्व की भांति पूरी मेहनत से कार्य करना होगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, विक्रम शर्मा, गुलशन सैनी क्लाल्माजरा,चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, रविन्द्र सांगवान, डा. ऋषिपाल मथाना, राममेहर शास्त्री, राहुल शर्मा, संजीव सिकरी, सतपाल मास्टर आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *