बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं।
प्रियंका कल बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में ज्वाइंट रैली करेंगे।
बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार हो गया है।
पटना में कल (मंगलवार) शाम 4 बजे इसे जारी किया जाएगा, लेकिन इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे।
इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं।
तिवारी ने कहा- तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम CM फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है।
