प्रदेश के साढे पांच लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराया लेकिन 53 हजार किसानों को ही मुआवजा

रोहतक के सांसद द्रीपेंद्र सिंह हुडडा ने बीजेपी सरकार पर चंडीगढ में आरोप लगाते हुए कहा कि
प्रदेश में क्षतिपूर्ति पोर्टल, किसान क्षति पोर्टल बन गया है। प्रदेश के 5.5 लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराया लेकिन केवल 53 हजार किसानों को ही मुआवजा मिला। बाकी किसानों को तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मुआवजे से वंचित कर दिया गया।

प्रदेश की बीजेपी सरकार ने माँग ही नहीं की

इसी तरह, केंद्र सरकार ने उत्तर भारत में बाढ़ग्रस्त दिल्ली, उत्तराखण्ड, हिमाचल और पंजाब का सर्वे कर उन्हें फ्लड अफेक्टेड घोषित किया और उत्तराखण्ड, पंजाब व हिमाचल को 1500-1500 करोड़ की राहत भी दी। लेकिन हरियाणा को कुछ नहीं मिला क्योंकि, प्रदेश की बीजेपी सरकार ने माँग ही नहीं की।

भाजपा सरकार ने हरियाणा के हितों की रक्षा करना तो दूर ये भी नहीं कहा कि गलत हो रहा है

पिछले 11-12 साल में हरियाणा से राष्ट्रीय महत्व के बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे महम का इंटरनेशनल एअरपोर्ट, सोनीपत की रेल कोच फैक्ट्री, बिनोला गांव (गुरुग्राम) की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, एम्स बाढ़सा के 10 राष्ट्रीय संस्थान आदि एक-एक कर दूसरे प्रदेशों में चले गए। हिसार का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र बंद हो गया। लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा के हितों की रक्षा करना तो दूर ये भी नहीं कहा कि गलत हो रहा है।