हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री ने अंबाला में कांग्रेस पर साधा निशाना
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अंबाला में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले कि कांग्रेस को मनरेगा का भूत चिमड गया है । स्कीमें दुरुस्त की जाती हैं। नाम भी बदले जाते हैं। मनरेगा का भी कई बार बदला गया है। इनको दिक्कत स्कीम से नहीं है। इनको इस स्कीम के दो शब्दों से दिक्कत है। पहला शब्द विकास उससे इनको तकलीफ है। क्योंकि इन्होंने तो कभी विकास किया नहीं।
50 साल देश में कांग्रेस ने राज रखा
50 साल देश में कांग्रेस ने राज रखा। कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, गरीबी इन्होंने उसको दूर नहीं किया क्योंकि इनकी राजनीति गरीबों से चलती है। चुनाव के वक्त वो सस्ते में उनको ये इस्तेमाल करते हैं। और दूसरा इनको कष्ट है राम जी से। अब राम जी से तो इनको रहना ही है सारी जिंदगी। क्योंकि राम कण कण में बसने वाले श्री राम इनको उससे तकलीफ है। इन्होंने वहां पर प्रभु राम का मंदिर नहीं बना सके।
