• बाई इलेक्शन का शाम तो निकायों का रिजल्ट 13 मई को आएगा

हरियाणा में आज (10 मई) सुबह 8 बजे से 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग EVM से ही होगी, लेकिन वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा।

पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम, रेवाड़ी में नगर परिषद और उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला में नगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। इनके अलावा, 2 जिला परिषद सदस्य, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंचों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट आज ही घोषित कर दिया जाएगा, जबकि निकाय चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा। सोनीपत समेत कई वोटिंग स्टेशन पर सुबह 6 बजे मॉक पॉल की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें सभी पार्टियों के एजेंटों को बुलाया गया।