• पूर्व मंत्री धनखड़ बोले- मजबूती के लिए वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण जरूरी

झज्जर जिले से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रशिक्षण महाभियान के तहत 232 भाजपा नेता और कार्यकर्ता पानीपत के पट्टीकल्याणा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए। शिविर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी

राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक जानकारी के लिए ऐसे अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व दिशा देने का काम करते हैं।

दो दिन तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद बहादुरगढ़ चेयरमैन सरोज राठी सहित जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर दो दिन तक चलेगा। जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।