कैथल से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तेल और CNG के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे जनता के साथ लूट करार दिया है। इस संबंध में सुरजेवाला ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्विटर पर पोस्ट की है।
सीएनजी के दाम में की गई बढ़ोतरी
अपनी पोस्ट में सुरजेवाला ने लिखा है कि सीएनजी के दाम में दो बार बढ़ोत्तरी कर आम जनता से लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 मई 2026 को CNG की कीमत में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद फिर से 17 मई 2026 को एक रुपए की और बढ़ोत्तरी कर दी गई। 23 मई 2026 को एक रुपए की बढ़ोत्तरी और कर दी गई। उन्होंने कहा कि आज गुड़गांव हरियाणा में सीएनजी की कीमत बढ़कर 86.12 रुपए प्रति किलो हो गई है। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत बढ़कर 89.70 रुपए प्रति लीटर गई है।
बोले- आजीविका हो रही प्रभावित
सुरजेवाला ने कहा कि इससे CNG अब और महंगा हो गया है। इससे ऑटो, टैक्सी ड्राइवर, मध्यम वर्गीय परिवार, आम नागरिकों तथा छोटे व्यापारियों की रोजाना की यात्रा और आजीविका बेहद प्रभावित हुई है। CNG की कीमतें अब बढ़कर 91.50 रुपए प्रति किलो तक हो गई हैं। उन्होंने बढ़ रही कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
