• सिरसा कांग्रेस में गुटबाजी के बीच चंद्रमोहन की एंट्री

हरियाणा कांग्रेस ने सिरसा में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की जिम्मेदारी पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन को सौंपी है। वहीं, सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा पंचकूला में अभियान की कमान संभालेंगी। जिले में इससे पहले दो प्रदर्शनों के दौरान पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और विधायक गोकुल सेतिया के बीच बयानबाजी से कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई थी।

अब देखना होगा कि ब्लॉक स्तर पर चलने वाले अभियान में सिरसा के विधायक और स्थानीय नेता किस तरह भागीदारी करते हैं।

पार्टी के अनुसार, 14 से 24 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर “वोट बचाओ-देश बचाओ” जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी नियुक्ति पर अभी तो किसी कांग्रेस विधायक व नेता ने सवाल नहीं उठाया है, लेकिन किसी की ओर से वेलकम को लेकर भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

“वोट चोरी” पर पार्टी संगठन का यह तीसरा विरोध प्रदर्शन होगा और हर बार अलग-अलग को जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह को सिरसा की जिम्मेदारी दी थी और उनके नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यहीं से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया में विरोध शुरू हुआ और दोनों तरफ से एक-दूसरे ने विवादित बयानबाजी की, जिसके बाद खुलकर गुटबाजी सामने आई। इस विवाद से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी किनारा कर लिया।

सिरसा की सांसद पंचकूला में रहेगी

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को वोट चोरी अभियान पर पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। वे पंचकूला में ही रहेंगी और वोटी चोरी पर ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगी। विधायक चंद्रमोहन भी कुमारी सैलजा के करीबियों में आते हैं। हालांकि, वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ नजर आ चुके हैं। अब तक किसी विरोध के विवाद में नहीं रहे हैं।

सिरसा की सांसद पंचकूला में रहेगी

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को वोट चोरी अभियान पर पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। वे पंचकूला में ही रहेंगी और वोटी चोरी पर ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगी। विधायक चंद्रमोहन भी कुमारी सैलजा के करीबियों में आते हैं। हालांकि, वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ नजर आ चुके हैं। अब तक किसी विरोध के विवाद में नहीं रहे हैं।

दूसरा प्रदर्शन पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुआ था

जिले में वोटी चोरी पर दूसरा प्रदर्शन पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौक पर हुआ था। उनके साथ काफी कार्यकर्ता अपनी गाड़ियां लेकर आए थे। जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल एवं राजकुमार शर्मा एवं उनके समर्थन उनके साथ भी प्रदर्शन में शामिल थे, लेकिन कांग्रेस का कोई भी विधायक व अन्य नेता नहीं आए थे।

अभियान में कौन-कौन नजर आएगा या नहीं

अब देखना होगा कि इस अभियान में कांग्रेस के स्थानीय विधायक, उम्मीदवार व नेता विधायक चंद्रमोहन के साथ नजर आएंगे या नहीं। यह अभियान हर हलके में चलेगा और विधायक व उम्मीदवार की जिम्मेदारी तय होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर वोट चोरी पर जागरूक करे।

 

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा विवाद

पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह को सिरसा भेजने पर सबसे पहले विरोध विधायक गोकुल सेतिया ने जताया था। इसे लेकर विधायक सेतिया ने विवादित पोस्ट डाली और वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पार्टी ने हमने बिना पूछे या सांसद के होते हुए ये फैसला लिया गया। पूर्व मंत्री पर बीजेपी में रहकर मलाई चाटने और खुलकर विरोध करते हुए यहां आने तक की चेतावनी दे डाली थी।

इसके बाद पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह सिरसा पहुंचे, तो विधायकों के न आने पर मीडिया को दिए बयान में कहा था, आ गया ना, देख लिया। जिनको अदल-बदल करना है, वो पहले ही तैयारी कर रहे हैं और वो कोई सामान नहीं है। यहां बीजेपी नहीं है तो सांसद व विधायकों से बात करूंगा। जल्द ही मैं सिरसा में बड़ी रैली रखूंगा, जिसमें हजारा लोग आएंगे।

पूर्व मंत्री के बयान का जवाब कलायत से दिया था

इस बयान का जवाब विधायक गोकुल सेतिया ने कलायत में पार्टी कार्यक्रम में मंच से संबोधन में पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र को सीधा बाबू-बेटा बताते हुए खुली चेतावनी देते हुए कहा था, अरे बीरेंद्र सिंह थारे इलाके में इस हफ्ते में गोकुल सेतिया आएगा। रोककर देखियो, पता चल जाएगा कि गोकुल सेतिया क्या चीज है? दाढ़ी बढ़ा ली इतनी-इतनी तो अपने आप को छोटा राहुल गांधी समझने लगे।

इसके बाद भी विधायक गोकुल सेतिया नहीं थमे और सिरसा आने पर मीडिया को दिए बयान में कहा था, वे उम्रदराज हैं और उनको 38 साल के लड़के से पंगा नहीं लेना चाहिए। उनकी रिटायरमेंट का टाइम है तो अपने घर पर बैठें, आराम करें। हालांकि पूर्व मंत्री की ओर से इस पर दोबारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये उठ रहे सवाल

पार्टी की ओर से प्रदेशभर में वोट चोरी पर प्रदर्शन हुआ और विधायक, पूर्व मंत्री व सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी। इस बीच हुड्‌डा गुट से कलायत में स्थानीय विधायक विकास सहारण ने कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम रखा, जिसमें प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक विकास सहारण, विधायक चंद्र प्रकाश जांगड़ा, विधायक बलराम दांगी और अन्य नेता शामिल हुए।

सिरसा विधायक गोकुल सेतिया भी इस प्रोग्राम में शामिल हुए। इसी मंच से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को लेकर बयान था। मंच पर नेता प्रतिपक्ष, विधायक व अन्य नेता मौजूद थे, पर किसी ने उनको नहीं टोका। सब संबोधन सुनकर हंसते नजर आए। हालांकि, आयोजकों ने मंच पर उनको दो बार टोका था, पर विधायक नहीं रूके।

अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये प्रोग्राम जानबूझकर रखा गया था या पहले से तय था, ताकि प्रदर्शन में शामिल भी न हो और खफा भी नजर न आए।