• पंजाब में NDA सरकार बनाएगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (1 नवंबर) को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में 250 करोड़ के 9 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया का सपना है कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो रहा। अब उन्होंने मॉक पार्लियामेंट करने का नया तरीका तलाशा है।

शाह ने कहा कि मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि अगर आपको प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहिए। आपका नंबर कभी नहीं लगने वाला। तीन चुनावों से ये हार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, संसद नहीं चलने देना और संसद के मुद्दों को सड़क पर लाकर हंगामा करना, अगर आपकी यही कार्यशैली रही तो आने वाले पांच साल भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए।

चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान

इससे पहले वह चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस पर सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया।

शाह बोले- चंडीगढ़ सबसे पहले नशामुक्त होगा

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पंजाब के नजदीक होने के बावजूद चंडीगढ़ देश का सबसे पहले नशामुक्त होने वाला शहर बनेगा। एनडीपीएस के मामलों में नए कानून आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत आरोपियों को जेल भेजा है। मैंने यहां कभी ट्रैफिक जाम होते भी नहीं देखा