• संगठन और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

 

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को हिसार में आयोजित होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रो. संपत सिंह, रामपाल माजरा और प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल संदीप गोयत शामिल होंगे।

बैठक सुबह 11 बजे के बाद अग्रसेन भवन में होगी। इसमें प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। प्रदेश स्तरीय बैठक को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर भी मंथन हो सकता है।