हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह बुधवार को अपने बेटे गौरव संपत सिंह के साथ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में शामिल हो गए।
चंडीगढ़ में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने उनका स्वागत किया।
पार्टी में जॉइन करने के साथ ही संपत सिंह को इनेलो में राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। है। INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने खुद इसका ऐलान किया।
अभय ने प्रोफेसर संपत सिंह के फैसले को सही बताया, उनका पार्टी में स्वागत किया। संपत सिंह के बेटे गौरव संपत सिंह को यूथ में जिम्मेदारी देने का वादा अभय चौटाला ने किया।
अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि इनेलो से वरिष्ठ नेताओं को दूर करने में जजपा प्रमुख अजय चौटाला जिम्मेवार हैं।
संपत सिंह 16 साल पहले 2009 में इनेलो छोड़ कांग्रेस में गए थे। 3 नवंबर को संपत सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। तब उन्होंने कहा था कि अब मैं चैन की नींद सोऊंगा।
