- चंडीगढ़ में कांग्रेस के सांसदों, विधायकों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेसवार्ता
चंडीगढ़ में मंगलवार को कांग्रेस के सांसदों, विधायकों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता की। जहां रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा कि हमारी मांग है कि भारत सरकार द्वारा गुजरात में घोषित कॉमनवेल्थ खेल 2030 और ओलंपिक 2036 के आयोजन में हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की एचपीएससी चेयरमैन को तुरंत हटाकर 3 करोड़ हरियाणावासियों में से किसी काबिल व्यक्ति को बनाया जाए।
प्रदेश के हितों की आवाज उठाएंगे
उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कर रही हरियाणा के हितों पर कुठराघात, प्रदेश सरकार गूंगी बनी बैठी है। लेकिन हम और हमारे साथी गूंगे नहीं रहेंगे, प्रदेश के हितों की आवाज उठाएंगे और सड़क से संसद तक हितों के लिए लड़ेंगे।
