• हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर हरियाणा सरकार पर पर लगाए आरोप

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा हरियाणा सरकार युवाओं के साथ ठगी कर रही है। उनको पलायन डंकी रुट के माध्यम से कराया जा रहा है । दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कैसे साजिश के तहत बीजेपी सरकार संयोजित तरीके से नौकरी आरक्षण को खत्म कर दिया है। उदाहरण के तौर पर पीछे असिसेंट प्रोफेसर इंग्लिश की भर्ती हुई थी। उसके अंदर 613 पद में से 151 अभ्यार्थियों का चयन हुआ। बाकी सीटें खाली छोड़ दी गई। डीएससी की सात सीटों पर केवल एक ही उम्मीदवार का चयन हो पाया। ऐसे ही एससी में 60 आरक्षित सीटों में दो उम्मीदवार का चयन हुआ । कैसे सरकार कागजों में तो आरक्षण है। धारतल पर इन आरक्षण को खतरों में डाला जा रहा है।

कांग्रेस सरकार में एक भी नौकरी की भर्ती कोर्ट में चैलेंज नहीं हुई

एक तरफ हरियाणा सरकार कहती है, सबका साथ सबका विकास। दूसरी तरफ दलित व पिछड़े हक खाने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार ने कहा था कि दो लाख नौकरियां देंगे। पांच लाख इंटरर्नशिप करेंगे। आज भी 11 साल में कुछ नहीं हो पाया है। हमारी कांग्रेस सरकार में एक भी नौकरी की भर्ती कोर्ट में चैलेंज नहीं हुई। जबकि बीजेपी सरकार में सभी भर्ती कोर्ट में चैलेंज किए जा रहे है।