- मुख्यमंत्री ने कहा – कांग्रेस में गुटबाजी इतनी है कि राहुल गांधी एक घंटे में ही निकल गए
हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि
नायब सैनी ने कहा कि सबको पता है राहुल गांधी और हुड्डा की ऐज बराबर हो चुकी हैं। दोनों फ्री है और फिर इधर-उधर की बातें करते हैं। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग का तो सिर्फ नाम था। असल में तो राहुल गांधी यहां जूता न चलाओ, यही कहने आए थे। लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी इतनी है कि राहुल गांधी एक घंटे में ही निकल गए, और क्या पता जुता चला भी गेट भी बंद था।
नौकरी के नाम पर होता था अपमान- सीएम
मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के टाइम में नौकरी के नाम पर गरीब आदमी को अपमान सहना पड़ता था। गरीब आदमी को बाहर बैठा दिया जाता था। उनके चेले-चपाटे अंदर चले जाते थे। गरीब आदमी को पानी तक नहीं पूछा जाता था।
किसी को भड़काना ट्रेनिंग नहीं
सीएम ने कहा कि किसी को भड़काकर सड़क पर खड़ा कर देना, यह कोई ट्रेनिंग नहीं है। BJP भी लंबे समय तक विपक्ष में रहीं, लेकिन किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी। आज बिना खर्ची-पर्ची प्रदेश के युवा नौकरी लग रहे हैं। इस कारण ही कांग्रेस का पेट खराब हो जाता है।
मोदी से सीखे राहुल गांधी देश चलाना
राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र में जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के सवाल पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं तो हैरान हूं, 10 दिन तक मंथन चला और राहुल गांधी एक दिन भी नहीं रुके। क्या मार्गदर्शन हुआ होगा। देश कैसे आगे बढ़ेगा, ये सीखना है तो नरेंद्र मोदी से सीखें और उनके जीवन से सीखें और प्रेरणा लें।
