- पूर्व MLA छोकर बने मेंबर सेक्रेटरी
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन समेत 1 सदस्य सचिव और 5 नए सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की जगह नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया है।
इन नेताओं को बोर्ड में बनाया गया मेंबर
पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, डबवाली से इनेलो विधायक अदित्य देवीलाल, रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला और कमल नागपाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड में बदलाव के बाद अब सदस्यों की संख्या 6 से बढक़र 11 हो गई है।
तीनों कांग्रेस के बड़े चेहरे रह चुके
हाल ही में पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर और पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी कांग्रेस के बड़े नेता रह चुके हैं। हाल ही में इन नेताओं ने चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में कांग्रेस छोडकर कर इनेलो जॉइन की है। पार्टी ने इन्हें अब अपने पार्लियामेंट्री बोर्ड में शामिल कर बड़ा मैसेज दिया है। बताया जा रहा है कि अभय सिंह चौटाला वासुदेव शर्मा को पार्टी का ब्राह्मण फेस बनाने जा रहे हैं।
