फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ईरान-इजराईल के बीच हो रहे युद्ध पर चिंता व्यक्त की हैं। बड़ौली ने कहा कि जिस तरह से इन दोनो देशों के साथ युद्ध हो रहा है उससे कहीं न कहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नुकसान हो रहा हैं। यह सबके लिए चिंता की बात हैं और जिस तरह से दोनों देशों की बयानबाजी सामनें आ रही हैं उससे लगता हैं कि अभी युद्ध लंबा चल सकता हैं।
नरेंद्र मोदी ने भी शांति का संदेश दिया है और दुनिया को उसी रास्ते पर चलना चाहिए
बड़ौली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शांति का संदेश दिया है और दुनिया को उसी रास्ते पर चलना चाहिए। जब भी युद्ध होता है तो इसका असर सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहता बल्कि कई अन्य देशों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि देशों के बीच व्यापार, वस्तुओं का आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियां भी युद्ध के कारण प्रभावित होती हैं। इसलिए दुनिया के किसी भी हिस्से में युद्ध नहीं होना चाहिए और सभी देशों को शांति और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।
राज्यसभा की दोनों सीटों पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए
बड़ौली फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने सेक्टर-16 में जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल कौशिक के कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों के सवालाों का जवाब देते हुए कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
एक सीट भाजपा के खातें में जाएगी और दुसरी सीट कांग्रेस के हिस्से में जाएगी
इन दो सीटों में से एक सीट भाजपा के खातें में जाएगी और दुसरी सीट कांग्रेस के हिस्से में जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस को इस प्रदेश में पहले ही बहुत कुछ मिल चुका है और अब उन्हें ज्यादा कुछ लेने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर मजबूती से चुनाव लड़ती है। उनका हर कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं।
