- लॉरेंस को VIP फेसिलिटी में रखा गया, BJP सरकार बनी तो धर्म की लड़ाई होगी
पंजाब में AAP सरकार के 4 साल पूरे होने पर CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामकाज का बुकलेट जारी किया और कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अमृतसर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बना रहे हैं। इसके लिए जमीन देख रहे हैं।
सीएम ने कहा- पंजाब को बहुत देर बाद हॉकी एशिया कप की मेजबानी मिली है। यह मुकाबले जालंधर के बल्टन पार्क और मोहाली में होंगे। 21-22 तक ये फाइनल हो जाएगा।
सीएम ने कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा गैंगस्टरों का सरगना बताते हुए कहा- उसने अपने गैंगस्टर पैदा कर रखे थे। सीएम ने कहा कि पंजाब आकर अमित शाह गैंगस्टरों की बात करते हैं, लेकिन गुजरात की साबरमती जेल में गैंगस्टर लॉरेंस को VIP फैसिलिटी में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपए का वादा किया। फिर चुनाव के बाद कहा कि ये तो जुमला था। रोजगार के नाम पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पकौड़े तलना भी रोजगार है।
उन्होंने कहा कि पहले कोयले की खान से भी कमीशन खाया जाता था। हमने अपनी खान चालू कराई, जिससे थर्मल प्लांट चलाकर बिजली संकट को दूर किया गया। संगरूर में मेडिकल कॉलेज बनना था, मगर SGPC ने विरोध कर दिया।
बता दें कि साल 2022 में AAP को पंजाब में 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। इस लैंडस्लाइड विक्ट्री के बाद CM भगंवत मान ने 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में शपथ ली थी।
CM मान की बड़ी बातें…
अमृतसर में इंटरनेशनल स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश जारी।
हॉकी एशिया चैंपियनशिप की मेजबानी पंजाब को मिली है, अक्टूबर में टूर्नामेंट होगा, मैच जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे।
राज्य में सिंचाई सुधार के लिए मालवा नहर बनाएंगे। जब सरकार आई तो 21 से 22% नहरी पानी प्रयोग कर रहे थे। आज 70% से अधिक नहरों से सिंचाई कर रहे है।
सरकार ने अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए
सरकार ने अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए, तीन और जल्द हटाने की तैयारी।
गन्ने का रेट पंजाब में देश भर से सबसे अधिक है। इस समय 416 रुपए दे रहे हैं, जबकि हरियाणा में 415 रेट है।
सरकार ने यूक्रेन बॉर्डर से एक आरोपी पकड़ा, सिद्धू मूसेवाला केस के आरोपी अनमोल बिश्नोई को लाने की कोशिश कर रहे हैं।
