• घंटी बजाओ-गंदा भगाओ अभियान के तहत भिवानी पहुंचे

भिवानी में जयहिंद सेना के अध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद ने घंटी बजाओ गंदगी भगाओ सीएम सरकार जगाओ मुहिम को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर गंद कल्चर फैला हुआ है जिस तरह गाली, गुंडागर्दी, नशे व हिंसा का प्रचार हो रहा है। कुछ दिन पहले टटीरी एक गाना आया और फिर दूसरा गाना भी आया। इसके बाद हमने सोचा कि एक घंटी बचाने से भगवान जग जाते हैं, तो मुख्यमंत्री जग जाएं। इसलिए यह अभियान चलाया है। इसको लेकर सख्त कानून व पॉलिसी बनानी चाहिए। इसको लेकर वे अलग-अलग जगह पर लोगों के बीच जाकर लेकर जा रहे हैं। बच्चों पर इसका बहुत गंदा असर पड़ रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस पर संज्ञान ले। साथ ही कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी व विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी इसे विधानसभा में उठाएं। अगर नहीं कुछ कदम उठाते हैं तो जो अश्लीलता फैली हुई है, एक घंटे का सत्र लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में होना चाहिए।

सरकार की मंशा ठीक नहीं है

नवीन जयहिंद ने कहा कि गन कल्चर के गाने बंद करने के दावे कर रहे हैं। उसके लिए तो पुलिस है, लेकिन गंद कल्चर के लिए कौन है। यह प्रदेश के सभी 90 एमएलए व एमपी की जिम्मेदारी है। विधानसभा सत्र के दौरान भी इसकी आवाज उठाने के लिए कहा था। लेकिन कोई नहीं बोला। इससे लगता है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। वह चाहती है कि लोग ऐसे ही गाली-गलौज करते रहें और लोग असली मुद्दे के सवाल ना कर नाएं। कई देशों ने तो बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया।

सरकार ने कदम नहीं उठाया तो होगा आंदोलन
सरकार जो सोशल मीडिया पर हो रहा नंगा नाच बंद करे या फिर लाइसेंस दे दें, जो होना है वह होता रहे। कैसे हिम्मत हो जाती है कि कोई सरेआम गालियां दे जाता है। कोई पीएम-सीएम या विपक्ष के नेता को गाली देता है तो तुरंत कार्रवाई हो जाएगी। लेकिन आमजन को कोई गाली देता है तो कोई कार्रवाई नहीं रहती।

उन्होंने कहा कि अगर मां-बहन की गाली दी जाती है तो महिला आयोग भी नहीं बोलता। विपक्ष भी नहीं बोलता। वे अपनी आवाज उठा रहे हैं। सरकार को समझ आ जाएगी तो ठीक है, सीएम की सराहना की जाएगी, अन्यथा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस पर कार्रवाई करें। यह अभियान अभी शुरू किया है, जिसमें काफी खतरा है।

एमपी-एमएलए तक नहीं बोलते- जयहिंद
नवीन जयहिंद ने कहा कि कोई एमपी-एमएलए तक नहीं बोलता। अनेक शहीदों ने इस देश को आजाद करवाने के लिए बलिदान दिया था। ऐसा मत करो कि उनकी आत्मा को रोना पड़े। कोशिश कर रहे हैं कि सरकार जग जाए। डायल 112 भी तो एक अच्छी सर्विस है। लेकिन इसको लेकर एक कानून बनाना पड़ेगा। आने वाले समय में सभी लोग कहेंगे कि यह बहुत गंदा हो गया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार व समाज का मामला है। पहले कोई गलत करता है तो लोग टोक दिया करते थे, लेकिन अब तो बेटा व पोता मार सकता है। अगर लोगों का ऐसा ही स्तर है तो सरकार किस लिए है। सरकार एक नंबर जारी करे, अगर कोई सोशल मीडिया पर अभद्रता करता है तो उसकी शिकायत करें और तुरंत कार्रवाई हो। वे इस मामले को लेकर एमपी-एमएलए के पास भी जाएंगे।