• कल बैठक, मेयर के लिए 21 आवेदन आए, टिकट को लेकर लॉबिंग तेज

हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब 16 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। बैठक के बाद पार्टी हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जनवरी 2026 में होने वाले निकाय चुनाव के लिए गठित तीनों चुनाव समितियों के सदस्य शामिल होंगे। बैठक को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी के जरिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

21 आवेदन मेयर पद के लिए आए

हरियाणा कांग्रेस में मेयर पद के लिए कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें पंचकूला से 11, सोनीपत से 6 और अंबाला से 4 आवेदन शामिल हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 490 से अधिक लोगों ने दावेदारी पेश की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आवेदकों की इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी कर दो-दो नाम हाईकमान को भेज दिए हैं, जिन पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

अंबाला, पंचकूला, सोनीपत में टिकट को लेकर लॉबिंग तेज

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में टिकट को लेकर गुटबाजी और लॉबिंग तेज हो गई है। अंबाला में कुमारी शैलजा गुट को मजबूत माना जा रहा है, जबकि सोनीपत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों का दबदबा बताया जा रहा है। पंचकूला में नए और पुराने नेताओं के बीच टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा

कांग्रेस के लिए यह चुनाव संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व क्षमता की भी बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे और चार हाईकमान को सूची भेजी जाएगी, जिस पर अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए जिला स्तरीय विशेष समितियां भी बनाई हैं, जिनमें वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने जनवरी 2026 में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए पहले ही आवेदन मांग लिए थे और अब अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही