• दूसरे देशों में 60 प्रतिशत तक बढ़े तेल के दाम

फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णाल गुर्जर ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उस बयान का समर्थन किया है। जिसमें विपुल ने पिछले 10 सालों में शहर में कराए कए निमार्ण कार्यों की जांच करने की बात कही है। गुर्जर ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को छिपाया नही जाता ,बल्कि भ्रष्टाचार करने वालो को पकड़ कर सजा दिलाई जाती है।

एम्बेसडर कार जैसी हुई कांग्रेस

मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत उस एम्बेसडर कार का की तरह हो चुकी है। जो अब पूरी तरह से हर जगह से गायब हो चुकी है। किसी को कही पर भी नही मिलती है। विपक्षा के पास सिवाय झूठ बोलने के कुछ काम नही है। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण सभी देशों में 50 से 60 प्रतिशत तक तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। लेकिन भारत में केवल तीन प्रतिशत की कीमत बढ़ाई गई है।

मंत्री विपुल गोयल के बयान का समर्थन

गुर्जर ने मंत्री विपुल गोयल के बयान का समर्थन किया है। विपुल ने अपने बयान में कहा कि जिन 10 सालों के कामों का जिक्र किया गया है उन सालों मे हुए सभी विकास के निमार्ण कार्यों की जांच कराई जायेगी। किस अधिकारी के समय में कौन से काम हुए ,उनमें किसकी कितनी भूमिका रही इन सभी बिंदुओ पर जांच होगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।

देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र के घर हुई चोरी के मामले पर भी केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था मजबूत है और सरकार अपराध या आतंकवाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि पहले नक्सलवाद और आतंकवाद देश के कई जिलों में फैला हुआ था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे जड़ से खत्म करने का काम किया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।