• बोले-जनसेवा हमारी प्राथमिकता

पलवल में जिला कांग्रेस कमेटी ने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बृज 84 कोस की परिक्रमा कर रहे भक्तों को प्रसाद वितरित किया। नेताओं ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को भोजन कराया और उनसे बातचीत की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में सेवा, सहयोग और मानवता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में जनसेवा को अपना दायित्व मानती है।

राव नरेंद्र ने भापजा सरकार पर साधा निशाना

राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है और एसआईआर के नाम पर विपक्ष के वोटों को काटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।

सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी महान पर्व है

जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि बृज चौरासी कोस परिक्रमा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी महान पर्व है। उन्होंने इस आयोजन को इसी भावना का विस्तार बताया।

इस अवसर पर कृष्ण राव, सतीश सरपंच लिखी, महिपाल बंधु, राजेंद्र खोकियाका, देवेश, सोनु चेयरमैन, सविता कुंडू, होराम कसाना, अशोक मुनीरगढी, कुलदीप बैंसला, राहित खान, राहुल बांसा, सतीश मंडोतिया, भूपेंद्र नौहवार और मनीष भारद्वाज सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।