रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा सरकार का एक भी काम दिखाई नहीं देता, तो यह उनकी राजनीतिक हताशा का प्रमाण है। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकास, सुशासन और पारदर्शिता की साक्षी है।

शमशेर खरक ने कहा कि कांग्रेस के शासन की पहचान पर्ची-खर्ची, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद थी, जबकि भाजपा सरकार ने ईमानदार शासन, पारदर्शी भर्ती, किसानों का सम्मान, महिलाओं का सशक्तिकरण और गरीब कल्याण को अपनी पहचान बनाया है। भाजपा सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं की, बल्कि हर वर्ग के जीवन में बदलाव लाने वाले ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

भाजपा नेता ने गिनवाए 12 ऐतिहासिक बदलाव

शमशेर खरक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 साल में 12 ऐतिहासिक बदलाव किए है। इनमें बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां दी। 24 फसलों पर एमएसपी की खरीद की। किसानों के खातों में सीधे हजारों करोड़ रुपए डाले गए। परिवार पहचान पत्र से पारदर्शी व्यवस्था लाई गई। महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण किया गया।

शमशेर खरक ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया। जल संरक्षण और सिंचाई सुधार की व्यवस्था की। युवाओं के लिए नई तकनीक और रोजगार उपलब्ध करवाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया। गांव-गांव तक विकास करवाया। निवेश और उद्योग में नई ऊंचाइयों को छुने का काम किया। डिजिटल और जवाबदेह शासन भाजपा सरकार ने दिया है।

कांग्रेस के पास बताने को लेकर आरोप

शमशेर खरक ने कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिए केवल आरोप हैं, जबकि भाजपा के पास विकास का मजबूत रिपोर्ट कार्ड है। भूपेंद्र हुड्डा को एसी कमरों से निकलकर हरियाणा के गांवों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों से पूछना चाहिए कि पिछले 12 वर्षों में राज्य कितना बदला है।