- वास्ते गुने हुईया का लगाया नारा
रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए युवा आंदोलन को समर्थन दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार जो बिल लेकर आई है, वो ना तो मन से, ना दिल से और ना दिमाग से लेकर आई। सरकार का मन तो युवाओं की आवाज दबाने का था, लेकिन जब पानी नाक तक पहुंच गया, सरकार को समझ आया कि सिंघसन डोल रहा है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब नेरेटिव भाजपा के नियंत्रण से बाहर हो गया तो सरकार ने आनन फानन में बिल की घोषणा की। इसके जितने भी प्रावधान है, हमारे हिसाब से उनका कोई अर्थ नहीं। प्रावधान तो 2024 में बना था, लेकिन उसी में कुछ बढ़ाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट का जुमला दिया, जबकि पेपर लीक मामले के केस पहले भी चल रहे है।
जंतर मंतर पर नारे लगे तो सरकार का डोला सिंघासन सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश का युवा सरकार से जवाब मांग रहा था। जंतर मंतर पर नारे लगे कि शिक्षामंत्री तो झांकी है, प्रधानमंत्री अभी बाकी है। युवा पीढ़ी ने दिखा दिया कि वह देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी गंभीर मुद्दों को सरकार के कानों तक पहुंचा सकती है
प्रजातंत्र में असली मालिक जनता सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और जेन-जी ने दिखा दिया कि प्रजातंत्र में असली मालिक जनता है, असली राजा जनता है। युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं थे बल्कि संविधान था। उनके हाथ में फोन था, जिसमें रील बनाई, मीम बनाए और गीत गाया गया। युवाओं ने दिखाया कि सवाल पूछने वाले देशद्रोही नहीं, बल्कि प्रजातंत्र के प्रहरी है।
वास्ते गुने हुईया का लगाया नारा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि युवाओं की जुबान पर शहीद ए आजम भगत सिंह का इंकलाब जिंदाबाद का नारा था। उनकी जुबान पर वास्ते गुने हुईया का नारा था, इसका मतलब समझ ना आए तो घर जाकर गूगल कर लेना। इतने प्यार से इस्तीफा मांगते थे कि कुचु पुचु इस्तीफा दे दो, आज हमारा जन्मदिन है।
सरकार के 12 साल में देश का भविष्य चौराहे पर आया सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 12 साल की सरकार के बाद देश का भविष्य चौराहे पर आ गया, यह आपका रिपोर्ट कार्ड है। हमारी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई, यह भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। रोजगार व्यवस्था चौपट हो गई, लोकतांत्रिक व्यवस्था भी चौपट हो गई। संवाद का कोई समाधान नहीं बचा।
बीजेपी के आईटी सेल ने युवाओं ने देशद्रोही बताया सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नोयडा में बैठी मीडिया ने युवाओं को देशद्रोही बताया। बीजेपी के आईटी सेल ने इन्हें विदेशी ताकतों से प्रेरित बताया। युवा शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते थे, इसलिए सड़क पर आए थे। इतना बोलते ही संसद में भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
