• जूट से बना कमल का फूल देकर किया अभिनंदन

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने जूट से बना कमल का फूल देकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के बीच आधे घंटे तक संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री को हरियाणा में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में पार्टी की स्थिति और जनता के बीच इसकी स्वीकार्यता पर भी अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. गुप्ता को पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित बनने की ओर अग्रसर है

प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से धन्यवाद करती हूं।  डॉ. अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी से मुलाकात में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करने वाले दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित बनने की ओर अग्रसर है।