• अर्चना गुप्ता बोली- हमारें यहां ऐसी व्यवस्थाएं नहीं

भिवानी पहुंची भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए अधिकांश सवालों पर वह हाथ जोड़ती नजर आईं।अर्चना गुप्ता ने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री लगातार खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस के शासन में देखते थे कि किस तरीके से खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाती थी। सबसे बड़ा काम हर गांव में व्यायामशाला देने का काम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। उनमें योग शिक्षक भी नियुक्त किए गए। जब खिलाड़ी तन व मन दोनों से स्वस्थ होता है तो उसकी परफार्मेंस बेहतर होती है। हमारे खिलाड़ियों ने प्रदेश को विश्व में मानचित्र पर लाकर खड़ा किया है। लगातार स्टेडियम का काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस द्वारा कहा जा रहा है कि खिलाड़ी हरियाणा के मेडल जीतते हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स की गुजरात में तैयारी की जा रही है, इस सवाल पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स अगर भारत में आते हैं, तो वह पूरे भारत के लिए गौरव होता है। जिस भी प्रदेश में उस तरिके के खेलों का आयोजन करने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, उस तरह की व्यवस्थाएं खड़ी होनी चाहिए। अगर आज गुजरात में इस तरह की व्यवस्थाएं खड़ी हैं तो कल हरियाणा में भी ऐसी व्यवस्थाएं खड़ी करने है।

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने ऐसी व्यवस्थाएं खड़ी की है। आज विषय यह नहीं है कि कॉमनवेल्थ गेम गुजरात में आएं या हरियाणा में। खिलाड़ी भी भारत के हैं और भारत के लिए ये गौरव का अवसर होगा कि हमें इसकी मेजबानी मिलती है।

वह गुजरात में हो या हरियाणा में। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई सवाल खड़ा होना चाहिए। जो सांसद इसका सवाल खड़ा कर रहे हैं, वे राज्यसभा से सांसद हैं। राज्यसभा के सांसद सांझले होते हैं।

पत्रकारों के सवालों पर खड़ी हुई प्रदेशाध्यक्ष

प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उस स्तर की सुवधाएं बनाने में लगे हुए हैं। जब हमारे पास उस स्तर की सुविधाएं खड़ी कर देंगे तो हम मेजबानी कर देंगे। 12 साल से पहले 10 साल कांग्रेस की व उससे पहले इनेलो की सरकार रही। हम पूर्ण बहुमत से 2014 में आए हैं। उसके बाद लगातार हरियाणा में विकास की गंगा बह रही है।

उन्होंने कहा कि एक-एक गांव में व्यायामशाला खड़ी कर रहे हैं, नए स्टेडियम बना रहे हैं। इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रैक्चर खड़ा करने में समय लगता है। जो सवाल उठा रहे हैं, उनसे पूछे कि क्यों ऐसी इंफ्रास्ट्रैचर खड़ी की कि हम हरियाणा में कॉमनवेल्थ की मेजबानी कर सकें। व्यायामशालाएं की व्यवस्थाएं खराब होने के सवाल पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार निर्देश दे रहे हैं। उनको सुधारा जा रहा है। इसके बाद आगे के सवालों से बचते हुए हाथ जोड़कर खड़ी हुई और चली गई।